अपर महानिदेशक डॉनी माइकल, पी टी एम, टी एम (शौर्य)
तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र)

 

       

अपर महानिदेशक डॉनी माइकल, पी टी एम, टी एम (शौर्य) पिछले तीन दशकों से तटरक्षक संगठन के विविध तटीय एवं अपतटीय पदों पर नियुक्त रहें, और वर्तमान में आप तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र) के पद पर नियुक्त हुए हैं।
 
फ्लैग अफसर ने संचालन दिशा निर्देशन में विशेषज्ञता प्राप्त की है और अर्हता प्राप्त नौसंचालन अग्रगामी भी है। भारतीय तटरक्षक के अनेक समुद्री कमान और जहाज़ / पोत के हर श्रेणी की कमान संभाली, जिनमें तटीय गश्ती पोत, अपतटीय गश्ती पोत, द्रुतगामी गश्ती पोत शामिल है। अनेक प्रतिष्ठित समुद्री कमान, जिसमें  भारतीय तटरक्षक पोत सारंग एवं भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरी शामिल हैं।  
 
फ्लैग अफसर, प्रतिष्ठित World Maritime University (विश्व समुद्री विश्वविद्यालय, स्वीडन) के पूर्व छात्र हैं। सी एल सी, दिल्ली विश्वविद्यालय से एल एल बी का स्नातक प्राप्त की है। एनरिका लेक्सी इतालवी मरीन मामलें में भारत के हितों की रक्षा के लिए नेदरलैंड के हेग में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के  प्रतिनिधि सदस्य बने। सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिये महानिदेशक भारतीय तटरक्षक द्वारा और कमांडर तटरक्षक क्षेत्र पश्चिम प्रशंसाओं के माध्यम से मान्यता दी गई है। 
 
फ्लैग अफसर, के व्यापक अनुभव से तटरक्षक के उच्च मुख्यालयों में महत्व्पूर्ण स्टाफ नियुक्तियों की पदभार संभाली। अन्य योगदान के अंतर्गत खोज एवं बचाव सिद्धांत, पर्यावरण संरक्षण मैनुअल, पेशेवर पत्रिकाओं में लेख तैयार करना और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियॉ/ सम्मेलनों में आपने योगदान दिए और तटरक्षक विषयों और कानूनी मामलों पर विभिन्न पत्रों की प्रस्तुति और प्रकाशन भी शामिल हैं।
 
फ्लैग अफसर ने, अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण सेवा पहलों का नेतृत्व किए, आप तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में उप महानिदेशक (मानव संसाधन) और उप महानिदेशक (चयन बोर्ड) के पदों पर नियुक्त रहें । नवंबर 23 से सितंबर 24 तक तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान, इस क्षेत्र के कई ऑपरेशन कार्य संपन्न किये है, पूर्वी क्षेत्र चेन्नै में नए ‘अत्याधुनिक समुद्री बचाव 
समन्वय’ केंद्र (एम आर सी सी), क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र, चेन्नै और पुदुच्चेरी में तटरक्षक वायु एन्क्लेव का प्रवर्तीकरण,  एवं अन्य संरचना परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी देखी गई है।
 
भारतीय तटरक्षक बल में उनके दूरदर्शी योगदान को विधिवत स्वीकार किया गया है। अपनी विशिष्ठ सेवा के लिए अगस्त 24 को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ठ सेवा) और मुंबई में जलती हुए कंटेनर जहाज से 15 चालक दल को बचाने और समुद्री आपदा को रोकने हेतु जनवरी 14 को तटरक्षक पदक (शौर्य) से सम्मानित हुए और महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक से प्रशस्ति जैसे पद्कों से अलंकृत भी हुए।
 
फ्लैग अफसर चेन्नै से हैं और उनका विवाह श्रीमती मनमीन से हुआ है, जो एक छवि विशेषज्ञ है और बेटा प्रहलाद, एक फिटनेस विशेषज्ञ उद्यमी और बेटी हेज़ल, दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की पढाई कर रही है।

 

 

Back to Top

Ministry of Defence : यह लिंक इस वेबसाइट के बाहर एक वेबपेज पर ले जाएगा
अंतिम नवीनीकृत: 22/10/2024

आगंतुक काउंटर :

2238640