अपर महानिदेशक के आर सुरेश, पीटीएम, टीएम
तटरक्षक कमांडर (पश्चिमी समुद्री सीमा क्षेत्र)

 

अपर महानिदेशक के आर सुरेश, राष्ट्रपति तटरक्षक पदक, तटरक्षक पदक 19 जनवरी 1987 को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए।        अपर महानिदेशक के पद पर पदोन्नत होने पर, उन्होंने 13 सितंबर 22 को पश्चिमी समुद्री सीमा क्षेत्र की कमान संभाली।
 

अपने 36 वर्षों के शानदार कार्यकाल के दौरान ध्वज अधिकारी ने तटरक्षक जहाजों के विभिन्न श्रेणियों की कमान संभाली है जिनमें आधुनिक अपतटीय गश्ती पोत 'सागर', अपतटीय गश्ती पोत 'वरुण' (भारतीय तटरक्षक प्रशिक्षण पोत), तीव्र गश्ती पोत 'एनी बेसेंट' और उपतटीय गश्ती पोत 'कित्तूर चेन्नम्मा'। उनकी महत्वपूर्ण तटीय कमान नियुक्तियों में कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (अंडमान और निकोबार), कमांडर तटरक्षक कर्नाटक और कमान अधिकारी भारतीय तटरक्षक अवस्थान मंडपम शामिल हैं I
 

वह तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में संयुक्त निदेशक (संक्रिया), निदेशक (संक्रिया एवं तटीय सुरक्षा), प्रधान निदेशक (प्रचालन एवं तटीय सुरक्षा) और मुंबई में नाविक ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) में मुख्य कार्मिक अधिकारी (कार्मिक एवं प्रशासन) और तटरक्षक मुख्यालय में उप महानिदेशक (संक्रिया एवं तटीय सुरक्षा) जैसी कई महत्त्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों पर रहे I उनके तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में उप महानिदेशक (संक्रिया एवं तटीय सुरक्षा) के रूप में कार्यकाल के दौरान भारतीय तटरक्षक ने शांति, सुव्यवस्था, कानून प्रवर्तन और सुरक्षा के साथ-साथ हमारे चारों ओर के महासागरों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अभियानों, अभ्यासों, संगोष्ठियों, बैठकों, प्रशिक्षण और सहयोग गतिविधियों के आयोजन द्वारा नई संचालन गति और गौरव हासिल किया l
 

अधिकारी संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (वारफेयर) में विशेषज्ञ हैं। वह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली, नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय, करंजा, मुंबई और रक्षा सेवा स्टाफ महाविद्यालय वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं I उन्होंने इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, सिंगापुर, नामीबिया, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, ओमान, मालदीव, नीदरलैंड, म्यांमार, जापान और संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न देशों में कई अवसरों पर भारतीय तटरक्षक का प्रतिनिधित्व किया है। इन राष्ट्रों के साथ ध्वज अधिकारी की बातचीत ने संगठन के विकास में बहुत योगदान दिया है I
 

शैक्षणिक मोर्चे पर वह गणित में स्नातक हैं और उन्होंने रक्षा अध्ययन में मास्टर की उपाधि प्राप्त की है l उन्होंने दूरसंचार में एम.एससी. और रक्षा अध्ययन में एम.फिल. भी की है I इसके अलावा, अधिकारी ने सिम्बायोसिस से अभियान / मानव संसाधन प्रबंधन में पीजीडीबीए भी किया है । वह एक शौकीन क्रिकेटर और बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। उन्हें किताबें पढ़ने और संगीत सुनने की रूचि है I
 

ध्वज अधिकारी प्रतिष्ठित राष्ट्रपति तटरक्षक पदक, तटरक्षक पदक, मेधावी सेवाओं के लिए तटरक्षक महानिदेशक प्रशंसा और विशेष अभियान पदक से सम्मानित हैं I
 

अपर महानिदेशक और श्रीमती जयंती सुरेश की एक पुत्री है, जो खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही है I
 

Back to Top

Ministry of Defence : यह लिंक इस वेबसाइट के बाहर एक वेबपेज पर ले जाएगा
अंतिम नवीनीकृत: 22/04/2024

आगंतुक काउंटर :

1993773