महानिदेशक की ओर से संदेश

महानिदेशक परमेश शिवमणि की छवि

महानिदेशक परमेश शिवमणि, एवीएसएम, पीटीएम, टीएम

भारतीय तटरक्षक - राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा तथा संपूर्ण समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा, समुद्री व्यवस्था और समुद्री पर्यावरण के संरक्षण हेतु समर्पित राष्ट्र का समुद्री प्रहरी।

अपने आदर्श वाक्य “वयम् रक्षामः” - “हम रक्षा करते हैं” से प्रेरित, भारतीय तटरक्षक भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री अखंडता की रक्षा के प्रति सदैव अडिग और प्रतिबद्ध है। उभरती चुनौतियों और अवसरों से युक्त निरंतर परिवर्तित होते समुद्री परिवेश में, यह बल राष्ट्र सेवा के प्रति उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता, सतर्कता और समर्पण बनाए रखता है।

तटीय एवं अपतटीय सुरक्षा, समुद्री कानून प्रवर्तन, मछुआरों की सुरक्षा, खोज एवं बचाव अभियान, समुद्री पर्यावरण संरक्षण, मानवीय सहायता तथा आपदा प्रतिक्रिया जैसे विविध दायित्वों का निर्वहन भारतीय तटरक्षक पूर्ण निष्ठा, साहस और संवेदनशीलता के साथ करता है। प्रत्येक अभियान जीवन की रक्षा, समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प का प्रतीक है।

वर्षों के दौरान, भारतीय तटरक्षक एक तकनीकी रूप से उन्नत बल के रूप में विकसित हुआ है, जो सशस्त्र बलों, केंद्र एवं राज्य एजेंसियों, तटीय समुदायों तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री साझेदारों के साथ घनिष्ठ समन्वय में कार्य करते हुए भारत की समुद्री सुरक्षा संरचना को सुदृढ़ बनाने तथा सुरक्षित समुद्र सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

हम अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता, परिचालन तत्परता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण पर गर्व करता है, साथ ही भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ सामना करने हेतु नवाचार, आधुनिकीकरण और क्षमता निर्माण को निरंतर अपनाता रहता है।

यह वेबसाइट भारतीय तटरक्षक की बहुआयामी भूमिकाओं, उपलब्धियों, पहलों और सेवा भावना की एक झलक प्रस्तुत करती है। इसका उद्देश्य नागरिकों, हितधारकों, अभ्यर्थियों और व्यापक समुद्री समुदाय के साथ हमारे संबंधों को और सुदृढ़ बनाना है।

भारतीय तटरक्षक सदैव सतर्क, सदैव तत्पर और भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहेगा।

जय हिन्द।

  • Back to previous page
  •  
  • |
  •  
  • पृष्ठ अंतिम बार अद्यतन तिथि:12-05-2026 08:09 PM