महानिरीक्षक नीरज तिवारी, तटरक्षक पदक
कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार)

 
         महानिरीक्षक नीरज तिवारी, तटरक्षक पदक ने 22 नवंबर 23 को पोर्ट ब्लेयर में कमांडर, तटरक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार) का कार्यभार संभाला।
 
       महानिरीक्षक नीरज तिवारी (0269-एल) 06 जनवरी 1991 को भारतीय तटरक्षक में शामिल हुए। अफसर को तटरक्षक बल के परिचालन और प्रशासनिक दर्शन का उत्कृष्ट ज्ञान है। उन्होंने तट और जहाज दोनों पर विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है जिसमें जहाजों के पाँच कमांन शामिल हैं। भारतीय तटक्षक स्टेशन तूतीकोरिन, तमिलनाडु के स्टेशन कमांडर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दो राज्यों के जिला कमांडर, जिनमें तटरक्षक जिला कमांडर-1 पोरबंदर, गुजरात और केरल, कोच्चि में तटरक्षक जिला कमांडर - 4 शामिल है। अफसर ने प्रतिष्ठित यू एस नेवल वार कॉलेज, न्यू पोर्ट रोड (रोड आइलैंड) से प्रशिक्षण लिया है, जहाँ से उन्होंने विशिष्टता के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
 
       सी-63, रानी जिंदन, मीरा बहन, विजित एवं समर जैसे जहाजों की कमान संभालने के दौरान अफसर ने पूर्वी और पश्चिमी समुद्री तटों पर कई अभियानों / ऑपरेशनों में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और उन्हें सफलता पूर्वक अंजाम दिया। उनके व्यवसायिक कौशल और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए अफसर को वर्ष 2005 में महानिदेशक भारतीय तटरक्षक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।
 

      तटरक्षक जिला कमांडर-4 के रूप में अफसर ने नवंबर / दिसंबर - 2017 में चक्रवाती तूफान ओखी से प्रभावित हुए समुद्र में फंसी हुई सैकड़ों मत्स्य नौकाओं और मछुआरों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान आरंभ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उनके व्यवसायिक कौशल, सक्रिय रवैया और सावधानी पूर्वक योजना ने खोज और बचाव यूनिटों में अधिकतम दक्षता हासिल की और 482 बहुमूल्य जिंदगियाँ बचाई। प्रधान निदेशक (भर्ती) के रूप में, अफसर ने भर्ती प्रक्रिया की कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। भर्ती कार्यविधि में मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के लिए नाविकों की भर्ती से संबन्धित आवेदन ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया आरंभ की गयी, फलस्वरूप आवेदन डिजिटल रूप से वर्गीकृत किए जा रहे हैं। वर्तमान में कमांडर, तटरक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार) का पदभार संभालने से पहले वे तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में उप महानिदेशक (मानव संसाधन विकास) का पद संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रभावशाली कार्यबल योजना और प्रबंधन के माध्यम से तटरक्षक सर्विस के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 
       अफसर तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा) से सम्मानित हैं।   
 
        फ्लैग अफसर का विवाह श्रीमती यशिका तिवारी से हुआ है और इनका एक पुत्र नतांश तिवारी है, जो ऑटोमोबाइल डिजाइन इंजीनियर है। 
 

Back to Top

Ministry of Defence : यह लिंक इस वेबसाइट के बाहर एक वेबपेज पर ले जाएगा
अंतिम नवीनीकृत: 18/04/2024

आगंतुक काउंटर :

1992578